Ranchi: Land acquisition work completed for Kantatoli flyover project
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर योगदा सत्संग आश्रम, बाहुबाजार से शांति नगर, कोकर तक (कांटाटोली चौक से) फ्लाईओवर परियोजना के लिए मौजा-कोंका और सेरम में भूमि अधिग्रहण का कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया गया है. अंजना दास, जिला भू-अर्जन अधिकारी, रांची ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 01 नवंबर 2022 को परियोजना निदेशक जुडको अरविंद मिश्रा की उपस्थिति में अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची को अधिपत्य सौंप दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर के कार्य का निरीक्षण किया.मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा को 30 नवंबर 2022 तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था.उपरोक्त के आलोक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला भू-अर्जन अधिकारी, रांची से परियोजना के भूमि अधिग्रहण की प्रगति की लगातार समीक्षा की और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया.
Ranchi: Land acquisition work completed for Kantatoli flyover project
इसे भी पढ़े : नगरपालिका चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं देने पर मुख्य सचिव को SC का नोटिस जारी



