BJP candidate from Mayur Vihar Bipin Bihari Singh and his son were thrashed by AAP workers during TV debate
दिल्ली : एक टेलीविजन बहस में मयूर विहार फेज टू के आसपास के लोकल मुद्दों पर इस सीट से भाजपा उम्मीदवार बिपिन बिहारी सिंह और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार चौधरी बहस में मौजूद थे। मयूर विहार से BJP उम्मीदवार बिपिन बिहारी सिंह के बेटे ऋतिक सिंह की TV डिबेट के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट के दौरान पिटाई कर दी गई है गई है.

इस दौरान बिपिन बिहारी जब अपने बेटे को बचाने गए तो उन पर भी लात-घूंसे बरसाए गए। मयूर विहार जिला बीजेपी अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार बछिति भी घटना की सूचना पर पहुंचे उन्होंने कहा कि AAP में हिम्मत है तो चर्चा करनी चाहिए थी, इस तरह की हरकत उनकी मानसिकता को दर्शाता है, AAP के गुंडों ने शर्मनाक हरकत की है।एमएलसी टेस्ट के लिए देवेंद्र कुमार चौधरी, बिपिन बिहारी सिंह और ऋतिक समेत कई लोगों को पुलिस लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गई है।
BJP candidate from Mayur Vihar Bipin Bihari Singh and his son were thrashed by AAP workers during TV debate
इसे भी पढ़े : नगर पालिका चुनाव में एकल पद आदिवासी आरक्षण हटाने के विरोध में राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन



