FIFA World Cup starts from today, Google’s mood changed
सर्च इंजिन गूगल भी फीफा वर्ल्ड कप के रंगों में रंग गया है। रविवार को उसने फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल लॉन्च किया। फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत आज से होने जा रही है। ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे और मैच साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच अल बायत स्टेडियम में खेला जाएगा। फ्रांस की टीम डिफेंडिंग चैंपियंस हैं। फ्रांस ने 2018 में रूस में खेले गए पिछले संस्करण में जीत हासिल की थी।
ओपनिंग सेरेमनी में दक्षिण कोरिया के सिंगर और के-पॉप बॉय बैंड बीटीएस के जंग कुक ऑफिशियल टूर्नामेंट सॉन्ग ‘ड्रीमर्स’ परफॉर्म करेंगे। कतर के गायक फहाद अल कुबैसी भी उनका साथ देंगे। इसके अलावा नोरा फतेही भी परफॉर्म करती नजर आएंगी। फीफा ने पिछले महीने विश्व कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ रिलीज किया था। इसमें नोरा फतेही नजर आई थीं। ओपनिंग सेरेमनी में वह इसी गाने पर परफॉर्म कर सकती हैं
FIFA World Cup starts from today, Google’s mood changed
इसे भी पढ़े : ट्विटर पर निगेटिव और घृणास्पद ट्वीट्स को लेकर एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान



