Hundreds of employees resigned from Twitter within a day
जब से Elon Musk ट्विटर के नए मालिक बने हैं ट्विटर लगातार सुर्ख़ियों में बना रहता है। इसी तरह एक बार फिर ट्विटर को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि ट्विटर के सभी दफ्तरों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। ट्विटर द्वारा कर्मचारियों को बताया गया है कि कार्यालय सोमवार 21 नवंबर को खोले जाएंगे। हालांकि ऐसा क्यों किया गया इसका कारण अस्पष्ट है। इससे पहले Elon Musk द्वारा ऐलान किया गया था कि ट्विटर के कर्मचारियों को अब 12 घंटे काम करना होगा, कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी, वर्क फ्रॉम होम कि भी सुविधा नहीं दी जाएगी.वहीँ इसके बाद Elon Musk ने एक ईमेल के जरिए कर्मचारियों को कहा था कि ट्विटर की सफलता के लिए हमें बेहद कट्टर होने की जरुरत है। Elon Musk ने इसके बाद कर्मचारियों के सामने एक ऑनलाइन फॉर्म को भरने के साथ उन्हें कंपनी को छोड़ने का विकल्प रखा था और दोनों में से एक विकल्प चुनने को कहा था। जिसके बाद एक दिन के अंदर सैकड़ों कर्मचारियों ने ट्विटर से इस्तीफा दे दिया है।
Hundreds of employees resigned from Twitter within a day
इसे भी पढ़े : ट्विटर पर निगेटिव और घृणास्पद ट्वीट्स को लेकर एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान



