सीएम हेमंत सोरेन: …20 साल से चली आ रही आपकी साजिश को लोग अब पहचानने लगे हैं…

0

CM Hemant Soren: Now people have started recognizing your conspiracy which has been going on for 20 years

सीएम हेमंत सोरेन ने JMM कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यभर से आये झामुमो समेत गठबंधन के नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद और जोहार।आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। झारखण्डवासियों के हक-अधिकार के लिए राज्य सरकार दिन-रात काम कर रही है। विपक्ष के हर षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। राज्य की जनता इन्हें जवाब देगी। आज चर्चा है कि झारखंड में मौजूदा सरकार को गिराने की कोशिश सरकार बनने के अगले दिन से ही शुरू हो गई थी। कुछ तथाकथित आदिवासी हमारे प्रतिद्वंद्वियों के साथ मिलकर राज्य के मूल आदिवासियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों ने गुरू जी को भी जेल भेज दिया था.लेकिन कोई दाग उन पर नहीं लगा. हम वीरों के वंशज हैं.संघर्ष हमारा इतिहास है.हम अंगरेजों से नहीं डरे, तो इनसे क्या डर डरेंगे। अब हमारी एकजुटता ही राज्य को बचा सकती है. इन लोगों ने 20 साल तक हमें बेवकूफ बना कर सबको ठगा है जनता को कर्मचारियों का हक मारा और हमें डराने की कोशिश की। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि 20 साल से चली आ रही आपकी साजिश को लोग अब पहचानने लगे हैं। इसलिए 2019 में उन्होंने इस डबल इंजन के एक इंजन को उखाड़ फेंका था।

CM Hemant Soren: Now people have started recognizing your conspiracy which has been going on for 20 years

इसे भी पढ़े : देर रात तक मुख्यमंत्री से हुई पूछताछ, पत्नी कल्पना सोरेन के साथ ईडी कार्यालय से निकले मुख्यमंत्री

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here