ईडी के समन पर सीएम को राज्यपाल की भूमिका पर संदेह

0

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी कार्यालय जाने से पहले मीडिया को संबोधन किया.1000 करोड़ के अवैध खनन से संबंधित आरोप एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर बिना तथ्यों एवं आंकड़ों का सत्यापन किये लगाना ईडी को शोभा नहीं देता.सीएम ने कहा कि राज्यपाल झारखंड में बम फोड़ने की बात की.फिर सत्ता पक्ष के नेताओ के ऊपर ईडी की कार्रवाई शुरू हो गई। राज्यपाल के बयान के बाद एक के बाद एक छापेमारी शुरू हो गयी.ऐसे में राज्यपाल की भूमिका पर भी संदेह है। विपक्ष के लोग सरकार बनने के बाद से ही सरकार गिराने के षड्यंत्र में लगे हुए है.सीएम ने कहा कि वे ईडी के हर सवाल का जवाब देंगे क्योंकि वे संवैधानिक संस्थाओ का सम्मान करते हैं.रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय के आसपास धारा 144 लागू कर दिया गया है। गढ़वा, विश्रामपुर, पलामू और भवनाथपुर समेत कई जिलों के झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ता ईडी की कार्रवाई का विरोध करने के लिए रांची पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here