श्रद्धा ह’त्याकांड के आरोपी ने कबूला सच: पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा का चेहरा जलाने, शव को ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट सर्च सहित कई खुलासे

0

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने पुलिस के सामने कबूल किया कि श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसने पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया था। साथ ही उसने यह भी कबूल किया कि उसने श्रद्धा की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट पर तरीके सर्च किए थे. ANI से बात करते हुए श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा है कि मुझे हमेशा लगा कि वह (आफताब) झूठ बोल रहा है, मैंने मुंबई और दिल्ली पुलिस को बता दिया था। आफताब पिछले 5-6 महीने में सबूत मिटा चुका है. जिस कारण पुलिस को सच्चाई सामने लाने में थोड़ी दिक्कत होगी.आफताब कभी झूठ बोलता है और कभी सच इस बात का आभास दिल्ली पुलिस को हो गया था. इसलिए उन्होंने आफताब के नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया.अगर वह आरोपी है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए.मुझे लग रहा है कि न्याय मिलने वाला है.जब तक आफताब को मौत की सजा नहीं दी जाती मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा.दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार,खून के धब्बों को साफ करने के लिए आफताब ने बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया था,पानी का बिल ज्यादा आने के कारण बिल लंबित हो गया।आफताब-श्रद्धा का पानी का बिल 300 रुपये बकाया है.आज आरोपी आफताब पूनावाला को दिल्ली पुलिस साकेत कोर्ट में पेश करेगी और उसकी आगे की हिरासत की मांग करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here