Former BJP MLA Jaiprakash Verma and many other leaders joined JMM
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा समेत कई अन्य नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये.पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने हेमंत सरकार को राज्य वासियों की भलाई के लिए कार्य करने वाली सरकार बताया है और भाजपा को राज्यवासियों का शोषण करने वाली सरकार बताया है.इस अवसर पर सीएम सोरेन ने स्वागत करते हुए कहा ”भाजपा से पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा जी समेत अन्य नेताओं एवं हजारों कार्यकर्ताओं का झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार में हार्दिक स्वागत है। वर्षों तक भाजपा राज्यवासियों का शोषण करता रहा। इनसे हर कोई त्रस्त रहा। झामुमो में शामिल होने के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई और जोहार।जय झारखण्ड!”
Former BJP MLA Jaiprakash Verma and many other leaders joined JMM
इसे भी पढ़े : जमशेदपुर विधायक सरयू को स्वास्थ्य विभाग से दवाओं की खरीद में घोटाले की आ रही बू



