Delhi court grants bail to Jacqueline Fernandez in Rs 200 crore extortion case
अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज को मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 2 लाख रुपये के निजी मुचलके यानी श्योरिटी बॉन्ड पर और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दे दी है. बात दें कि 11 नवंबर की सुनवाई में ईडी ने जैकलीन की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि जैकलीन सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं. जिसके बाद जैकलीन के वकील ने जांच में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया था.साथ ही जैकलीन ने ईडी पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था.कोर्ट ने फैसले में जैकलीन को विदेश जाने के लिए भी छूट दी है. लेकिन कोर्ट ने जैकलीन को कोर्ट इजाजत की से सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही देश से बाहर जाने की छुट दी हैं, लेकिन जैकलीन को हमेशा के लिए देश छोड़ने की इजाजत नहीं दी है.
इसे भी पढ़े : प्रेमिका के 35 टुकड़े कर 18 दिन तक फ्रिज में रख दिया, आधीरात को रोज 2 टुकड़े फेंकने निकलता था प्रेमी



