Fake medicine gang caught, medicines worth crores seized, 7 arrested include doctors, engineers, MBAs
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने फर्ज़ी कैंसर और जीवन रक्षक दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। जाँच के दौरान सात 7 लोगों को गिरफ्तार किया है,इनकी निशानदेही पर करीब आठ करोड़ की दवाइयां भी जब्त की गई हैं। गिरफ्तार लोगों में डॉक्टर, इंजीनियर, MBA करे हुए लोग शामिल हैं। स्पेशल CP(अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा है कि फरार लोगों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये लोग कीमती दवाओं को भारत में नहीं मिलने वाली दवा बोल कर बेच रहे थे. अंतरराष्ट्रीय गिरोह के भी इसमें शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
Fake medicine gang caught, medicines worth crores seized, 7 arrested include doctors, engineers, MBAs


