परेश रावल द्वारा कन्फर्म ‘hera Pheri 3’ में होंगे कार्तिक आर्यन, अक्षय के फैंस भड़के

0

पिछले कुछ दिनों से लगातार इस बात की चर्चा चल रही थी कि ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ के बाद जल्द ही अक्षय कुमार ‘hera Pheri 3’ में एक बार फिर फैंस को गुदगुदी करने के लिए परदे पर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म में बाबू राव का किरदार निभा चुके परेश रावल द्वारा कन्फर्म करने के बाद कि ‘hera Pheri 3’ में कार्तिक आर्यन की एंट्री हुई है। फैंस नाराज हो गए हैं क्योंकि उन्हें डर है कि हो सकता है कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को ‘हेरा फेरी 3’ में रिप्लेस किया हो। ट्विटर पर एक यूजर ने परेश रावल को टैग करते हुए पूछा था कि ‘क्या यह सच है कि कार्तिक आर्यन ‘हेरा फेरी 3′ करेंगे?’ इस ट्वीट का रिप्लाई कर परेश रावल ने लिखा कि, “हां यह सच है।” हालांकि परेश रावल द्वारा ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि फिल्म में कार्तिक ने अक्षय को रिप्लेस किया है या दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा हैं।

अक्षय कुमार के फैंस काफी गुस्से में हैं एक यूजर ने लिखा कि, “कार्तिक आर्यन इसको भी बर्बाद करेगा, उसे सिर्फ आइकॉनिक मूवीज की सीक्वल करनी है, स्क्रिप्ट से कोई मतलब नहीं है।”हेरी फेरी 3 में कार्तिक आर्यन की एंट्री के बारे में बताने के बाद निराश फैंस कार्तिक आर्यन को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये बस एक फिल्म नहीं हमारा इमोशन है, हम राजू की विरासत को खराब नहीं होने दे सकते।’एक यूजर ने लिखा, अगर परेश रावल हेरा फेरी का दिल हैं तो, अक्षय कुमार आत्मा है। अक्षय कुमार के बिना हेरी फेरी एक डेड बॉडी की तरह होगी, जिसमें आत्मा नहीं है।एक ने लिखा, प्लीज अक्षय सर हेरी फेरी आपके बिना अधूरी है और आपकी पोज…, तो दूसरे ने लिखा, राम के बिना रामायण, कृष्ण के बिना महाभारत और अक्षय कुमार के बिना हेरी फेरी अधूरी है। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद लगातार ट्विटर #HeraPheri ट्रेंड कर रहा है।

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here