टीवी जगत से हाल ही में शॉकिंग खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. मॉडलिंग से टीवी सीरियल तक का सफर तय करने वाले ऐक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का महज 46 की उम्र में निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था ,दिवगंत ऐक्टर जिम करते-करते गिर पड़े थे।जिसके बाद डॉक्टरों ने 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर मृत घोषित कर दिया.शव को कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया है, ओशिवारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है, मामला दर्ज़ होना बाकी है।
बता दें कि टीवी के पॉपुलर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने अपने करयिर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।जिसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा। उन्होंने ‘कुसुम’ नामक टीवी सीरियल से डेब्यू किया था।इसके बाद सिद्धांत कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में नजर आए, जिसमें ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कृष्णा अर्जुन’, ‘क्या दिल में है’ जैसे सीरियल्स में नजर आए हैं।



