दिल्ली ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था और आज उसी का ब्योरा सुनाया। कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। अब मंगलवार को जैकलिन फर्नांडीस की रेगुलर बेल पर फ़ैसला होगा।



