jacqueline fernandez ki jamanat yachika par delhi patiala house court ne ki sunvaai
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आज सुबह दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। अभिनेत्री की जमानत याचिका पर अब कोर्ट द्वारा अगली सुनवाई 24, 25 नवम्बर को तय की गई है। कोर्ट ने पिछले महीने 22 अक्टूबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए 10 नवंबर तक अभिनेत्री की अंतरिम जमानत बढ़ा दी थी।आज सुबह दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले में अभिनेता जैकलीन फर्नांडिज की जमानत याचिका जारी रखने पर शुक्रवार तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया है। अब कोर्ट कल शुक्रवार यानी 11 नवंबर को अगर जमानत याचिका खारिज करता है तो जैकलीन को जेल जाना पड़ सकता है।



