करीब 50 लाख रुपये के कैश कांड में मामले में गिरफ्तार झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोनगाड़ी और राजेश कच्छप को कलकत्ता हाईकोर्ट से ने रेगुलर जमानत दे दी है।अब तीनों विधायक कोलकाता से बाहर जा सकते हैं। खबर है कि कांग्रेस के तीनों विधायक आज गुरुवार शाम तक रांची लौट रहे हैं। तीनों विधायक 11 नवम्बर को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल भी होंगे।



