दिल्ली: निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, प्रति माह मजदूरों को इतने रुपये की आर्थिक सहायता देगी सरकार

0

दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के आदेश के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए बड़ा ऐलान किया है.हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही ये राहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ही मिलेगी.निर्माण गतिविधियों पर रोक के दौरान प्रत्येक श्रमिकों को दिल्ली सरकार से प्रति माह 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सीएम केजरीवाल ने इसको लेकर श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को मदद देने के निर्देश दिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here