रांची: कांटाटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण को गति देने का निर्देश दिया

0

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने योगदा सत्संग आश्रम-कांटा टोली-कोकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।रांची में निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उच्चतम क्वालिटी सुनिश्चित करते हुए निर्माण को गति देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा वर्षों से रांची शहर ट्रैफिक की समस्या से जूझता आया है। समयावधि में फ्लाईओवर पूर्ण होने से लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा तय समय पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करें ।भू-अर्जन, विद्युत पोल शिफ्टिंग, अतिक्रमण सहित अन्य बाधाओं को जल्द दूर करें। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here