कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से दिल्ली के LG को पत्र लिखा जिसमें सत्येंद्र जैन और DG तिहाड़ जेल पर धमकी-दबाव का आरोप लगाया है।पत्र में उनके वकील द्वारा पुष्टि की गई है कि उन्होंने दावा किया कि वे जैन को 2015 से जानते हैं और उन्हें जबरदस्ती 10 करोड़ रु. संरक्षण राशि…और 12.50 करोड़ रु. DG तिहाड़ जेल संदीप गोयल को देने के लिए मजबूर किया गया था।
चंद्रशेखर ने अपने हाथ से यह लेटर लिखा है, जिसे उसके वकील के जरिए दिल्ली के एलजी को भेजा गया है। इसमें लिखा गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में कहा है कि ईडी की जांच के दौरान मैंने डीजी तिहाड़ द्वारा चलाए जाने वाला रैकेट का खुलासा किया था और हाईकोर्ट के जरिए इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की थी। जिसमे कोर्ट ने नोटिस जारी करके अगले महीने सुनवाई रखी है। सीबीआइ जांच के दौरान भी मैंने सत्येंद्र जैन और डीजी तिहाड़ को जो पैसे दिए उसके बारे में जानकारी दी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। 2017 में मेरी गिरफ्तारी के बाद मुझे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया और मिस्टर सत्येंद्र जैन कई बार मिलने आए, जिनके पास जेल मंत्री का पोर्टफोलियो था। 2019 में दोबारा जैन आए और उनके सेक्रेट्री ने मुझसे प्रोटेक्शन मनी के नाम पर हर महीने 2 करोड़ रुपये देने को कहा। इसके बदले में मुझे जेल के भीतर सुविधाएं देने की बात कही गई।’ तिहाड़ जेल का प्रबंधन दिल्ली सरकार के अधीन आता है। सुकेश आगे लिखता है कि 2019 में सत्येंद्र जैन और उसके सेकेट्री से मेरी मुलाकात हुई। साथ ही उसके खास दोस्त सुशील से मेरी जेल में मुलाकात हुई और मुझे हर महीने दो करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी जेल में सेफ्टी के लिए देने को कहा गया और साथ ही बेसिक फैसिलिटी के लिए कहा गया। साथ ही डेढ़ करोड़ रुपये डीजी तिहाड़ जेल संदीप गोयल को भी देने को कहा गया और कहा गया डीजी उनका लॉयल एसोसिएट है।

वहीं मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मोरबी में ब्रिज गिरने की घटना कल से एक दिन पहले हुई। सभी टीवी चैनलों ने इस मुद्दे को उठाया लेकिन आज यह गायब हो गया और सुकेश चंद्रशेखर के आरोप सामने आ गए। क्या यह मोरबी से ध्यान हटाने के लिए रची गई पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी नहीं लगती?उन्होंने कहा कि लगता नहीं है कि मोरबी से ध्यान भटकाने के लिए ये पूरी तरह से फर्जी स्टोरी गढ़ी गई है। सारे चैनल अब सुकेश की बात करने लगे हैं। मोरबी में 150 लोगों की मौत हुई अब चैनलों पर सुकेश मुद्दा बन गया है।



