Patna High Court gives relief to Ekta and Shobha Kapoor in the case of objectionable scenes in X web series :
थ्री एक्स वेब सीरीज में आपत्तिजनक सीन्स को लेकर शंभू कुमार ने बेगूसराय कोर्ट में 2021 में मामला दर्ज कराया गया था. बॉलीवुड की निर्माता एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था. मंगलवार को पटना हाई कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता शंभू कुमार को नोटिस जारी किया है.पटना हाईकोर्ट ने फिलहाल एकता और शोभा कपूर को राहत देते हुए दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही है. यानी अब उन्हें गिरफ्तारी से भी राहत मिल गई है.दरअसल एकता कपूर की इस वेब सीरीज में देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया है. जिसको लेकर शंभू कुमार ने बेगूसराय न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था.
Patna High Court gives relief to Ekta and Shobha Kapoor in the case of objectionable scenes in X web series :



