कोडरमा: मोबाइल फोन के लिए बड़े भाई की चाकू मारकर ह’त्या कर 8 साल का लड़का फरार

0

Koderma: 8-year-old boy absconded after stabbing and killing elder brother for mobile phone :

कोडरमा जिले के डोमचाच थाना क्षेत्र के गैठीबाद गांव के राणा टोला में 8 साल के लड़के ने गुरुवार रात अपने 12 साल के बड़े भाई की मोबाइल फोन के लिए चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बीती रात दोनों भाइयों में मोबाइल फोन को लेकर मारपीट होने लगी। दोनों एक ही समय पर फोन का इस्तेमाल करना चाहते थे और इस वजह से दोनों के बीच लड़ाई हो गई।

छोटा भाई तरुण कुमार रसोई से चाकू लेकर आया और अचानक अपने बड़े भाई करण कुमार के पेट में चाकू मार दिया। जैसे ही करण को खून बहने लगा, उसके माता-पिता उसे पास के एक नर्सिंग होम में ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की किसी कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने शव को दफना दिया।आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार लड़के के घर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास किया जा रहा है।घटना के बाद से छोटा भाई लापता है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Koderma: 8-year-old boy absconded after stabbing and killing elder brother for mobile phone :

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here