टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 एक बार फिर दस्तक देने जा रहा है. बिग बॉस का नया सीजन अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहा है, जिसे एक बार फिर से सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। अब इस शो से एक नया अपडेट सामने आ रहा है. जी हां, बिग बॉस 16 के दो कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालिका वधू फेम शिविन नारंग और प्रकृति मिश्रा के नाम लगभग पक्की हो गए हैं। उनके फैंस उन्हें सलमान खान के शो में देख सकते हैं.
इस बात की जानकारी ‘बिग बॉस’ के घर की अनकही खबर देते हुए ‘द खबरी’ ट्विटर हैंडल से दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक शिविन नारंग और प्रकृति मिश्रा के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। वे बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले हैं. आपको बता दें कि प्रकृति उड़िया फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई शोज में भी काम किया है। इससे पहले कनिका मान बिग बॉस 16 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी थीं। अब तीन नामों की पुष्टि हो रही है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
‘बिग बॉस’ में एंट्री को लेकर मुनव्वर फारूकी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में थे। माना जा रहा था कि वह भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। लेकिन हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 16 के सदस्य नहीं होंगे क्योंकि चैनल के साथ उनका सौदा नहीं हुआ।बिग बॉस 16 के प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया था, जिसमें सलमान खान ने दर्शकों से कहा था कि ये बिग बॉस भी बिग बॉस शो में हिस्सा लेने वाला है. 1 अक्टूबर से बिग बॉस 16 शुरू हो रहा है।



