धनबाद के ज्वेलरी शॉप से चार लुटेरों ने हथियार के बल पर लाखों रुपए के जेवरात लूटे

0

four-robbers-looted-jewelers-worth-lakhs-of-rupees-from-jewelers-shop-in-dhanbad – आज शनिवार को करीब रात सात बजे धनबाद के धनसार मोड़ के समीप गुंजन ज्वेलरी से चार लुटेरों ने लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए।इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई।घटना के दौरान दुकान के मालिक रघुवीर गोयल उस समय नहीं थे। उस समय दुकान में मालिक के दो पुत्र और दो कर्मी थे। चारो लुटेरे स्कॉर्पियो पर आए थे। दो लुटेरों ने दुकान के अंदर घुस कर दो राउंड फायरिंग की।तोड़फोड़ करते हुए सोने के जेवर को बैग में भर लिया।साथ ही मोबाइल छीनते हुए स्कॉर्पियो में बैठ कर झरिया की ओर फरार हो गए।इस बीच SSP संजीव कुमार ने कहा कि जांच हो रही है। इनपुट मिला है, लुटेरे जल्द गिरफ्तार होंगे।

four-robbers-looted-jewelers-worth-lakhs-of-rupees-from-jewelers-shop-in-dhanbad

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here