सामान लेकर सीएम आवास पहुंच रहे यूपीए विधायक

0

झारखंड में हेमंत सोरेन के विधायक के रूप में भविष्य को लेकर अटकलों के बीच यूपीए विधायक शनिवार सुबह से ही मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सामान लेकर पहुंचने लगे हैं.हेमंत सोरेन ने सुबह 11 बजे से मीटिंग रखी थी, मीटिंग में शामिल होने के लिए विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। कुछ विधायक मुख्यमंत्री आवास पर बैग और सामान लेकर पहुंचे है।इसी को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि छत्तीसगढ़ में ही यूपीए विधायकों की शिफ्टिंग की तैयारी चल रही है।अब तक सीएम आवास पर बैग और सामान के साथ नजर आने वालों में दीपिका पांडे सिंह, आलमगीर आलम, कुमार जयमंगल, रामेश्वर उरांव, रामचंद्र सिंह, उमा शंकर अकेला और जोबा मांझी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here