छत्तीसगढ़ में कलेक्टर ने बीच सड़क चांटा मार तोड़ा युवक का फोन, सीएम भूपेश बघेल ने लिया अब एक्शन
सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपनी सरकारी ताकत का बेजा इस्तेमाल करते हुए एक बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार किया कि पूरे देश में उनकी इस हरकत की आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर उनके चांटे की गूंज बहुत दूर तक सुनाई दी.
इस बीच छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने में लगे प्रशासनिक अमले को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया. यहां एक कलेक्टर ने युवक को चांटा मार कर उसका फोन तोड़ दिया था. इस केस में कलेक्टर के माफी मांगने के बावजूद उनकी छुट्टी कर दी गई है. मुख्यमंत्री के दखल के बाद सीएमओ (CMO) की ओर से जारी आदेश में आईएएस गौरव कुमार सिंह (IAS Gaurav Kumar Singh) को सूरजपुर का नया जिला कलेक्टर बनाने की जानकारी दी गई है.
पहले मोबाइल तोड़ कर पीटा फिर मांगी माफी
सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा (Ranveer Sharma) ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपनी सरकारी ताकत का बेजा इस्तेमाल करते हुए एक बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार किया कि पूरे देश में उनकी इस हरकत की आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर उनके चांटे की गूंज बहुत दूर तक सुनाई दी



