भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लिमिटेड ओवर सीरीज खत्म हो चुकी है और अब सबका फोकस टेस्ट सीरीज पर शिफ्ट हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को 17 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाना है, जो कि डे-नाइट टेस्ट होगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लग चुका है, सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस टेस्ट मैच से ग्रोइन इंजरी के चलते आउट हो चुके हैं, ऐसे में टीम के प्लेइंग XI कॉम्बिनेशन को लेकर भी टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ सकता है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया XI चुना है।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट जाएंगे। विराट चाहेंगे कि वह टीम को इस सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाकर स्वदेश लौटें, वहीं ऑस्ट्रेलिया पिछले दौरे की टेस्ट सीरीज में मिली 1-2 की हार का बदला लेने उतरेगा। वॉर्नर पहले टेस्ट में खेलेंगे नहीं और विल पुकोव्स्की भी भारत-ए के खिलाफ पहले प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए थे। प्रैक्टिस मैच में कार्तिक त्यागी की गेंद पुकोव्स्की के हेलमेट पर जा लगी थी, जिसके बाद वह कन्कशन टेस्ट से गुजरे और पहले टेस्ट से वह भी बाहर रह सकते हैं।
ऐसे में यह सबसे बड़ा सवाल है कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से जो बर्न्स के साथ पारी का आगाज कौन करेगा? फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए वॉर्न ने कैमरोन ग्रीन या मैथ्यू वेड में से किसी एक को मौका देने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘मैं कैमरोन ग्रीन को प्लेइंग XI में देखना चाहूंगा, लेकिन उससे पहले देखना चाहूंगा कि पिच कैसी है। अगर टीम को लगेगा तो ग्रीन कुछ एक्स्ट्रा ओवर कर पाएंगे।
शेन वॉर्न का ऑस्ट्रेलिया XI पहले टेस्ट के लिए- टिम पेन (कप्तान), जो बर्न्स, पैट कमिंस, मैथ्यू वेड/कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबूशेन, नाथन लायन, विल पुकोव्स्की/मार्कस हैरिस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क ranjana



