पैदा होते ही बच्ची हुई 27 साल की, अपनी माँ से सिर्फ डेढ़ साल छोटी है

0

Science MiracleScience Miracle: क्या आपने ऐसा कभी सुना है कि कोई बच्ची अपनी मां से केवल डेढ़ साल छोटी हो. हो सकता है आपको ये लगे कि ऐसा मुमकिन नहीं है, पर अब ऐसा हो चुका है. इसे चमत्कार कहें या विज्ञान की उन्नति, पर इसे देख दुनिया हैरान है.

इस बच्ची का जन्म अमेरिका में हुआ है. तकनीकी तौर पर देखा जाए तो पैदा होते ही बच्ची की उम्र 27 साल है. यही नहीं, वो अपनी मां से सिर्फ डेढ़ साल ही छोटी है.

इस बच्ची का नाम है मॉली. तकनीकी तौर पर ये पैदा होती ही 27 साल की इसलिए है क्योंकि इसके भ्रूण को 1992 में फ्रीज किया गया था.

इसी साल फरवरी में गिब्सन परिवार ने इसे अपनाया और अक्तूबर में बच्ची का जन्म हुआ है.

इसके बाद 2017 में टीना के पेरेंट्स को नेशनल एंब्रायो डोनेशन सेंटर का पता चला. ये सेंटर महिलाओं को भ्रूण गोद लेने में मदद करता है. पेशे से टीचर टीना फिर अपने पति के साथ इस सेंटर पहुंची और उन्होंने भ्रूण गोद लेने की इच्छा जताई.

इस दंपत्ति ने इस सेंटर से दो बार भ्रूण लिया. साल 2017 में इनकी पहली बेटी का जन्म हुआ. इसका नाम एम्मा है. एम्मा का भ्रूण भी 24 सालों से फ्रीज करके रखा गया था.

लेकिन इस साल जन्मी मॉली ने एम्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया क्योंकि मॉली का भ्रूण 27 सालों से फ्रीज करके रखा हुआ था. बता दें कि आईवीएफ ट्रीटमेंट कराने वाले लोग भ्रूण डोनेट कर सकते हैं. जिन्हें लंबे समय तक फ्रीज रखा जाता है.