85 साल की यह बुज़ुर्ग आखिर क्यों अपनी जमीन PM Modi के नाम करना चाहती है

0

PMPM Modi: देश-विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाखों फैंस हैं. पर आजकल उनकी एक प्रशंसक की काफी चर्चा है. ये प्रशंसक एक बुजुर्ग महिला हैं, जो 85 साल की हैं. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रहती हैं.

बुजुर्ग महिला का नाम है बिट्टन देवी. वे अपनी सारी जमीन-जायदाद पीएम मोदी के नाम करना चाहती हैं.

यह बात तब चर्चा में आई जब बुधवार को बिट्टन देवी मैनपुरी की तहसील में पहुंची. वहां उन्होंने एक वकील से कहा कि वे अपनी सारी जमीन पीएम मोदी के नाम पर ट्रांसफर करना चाहती हैं.

पीटीआई के मुताबिक, 85 साल की बिट्टन देवी किशनी विकास खंड के चितायन गांव की रहने वाली हैं. उनके पास करीब साढ़े 12 बीघा जमीन है.

जिस वकील से उन्होंने जमीन ट्रांसफर करने की बात की, उनका नाम कृष्‍ण प्रताप सिंह है. उनकी ये बात सुनकर वकील भी हैरान रह गए थे.

बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति की मौत हो गई है. दो बेटे और बहू हैं. लेकिन बेटे-बहू ख्‍याल नहीं रखते.

इसलिए आजकल उनका गुजारा सरकार की ओर से दी जा रही वृद्धावस्‍था पेंशन से हो रहा है. इसलिए वह अपनी जमीन पीएम मोदी को देना चाहती हैं.