कोल्हान विश्वविद्यालय की बीएड सेमेस्टर वन की इपीसी (इंहेंसिंग प्रोफेशनल कैपिसिटी) विषय व सीएसआइआर-यूजीसी नेट के गणित विषय की परीक्षा एक ही दिन होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। छात्र चिंतित हैं कि यूजीसी नेट की परीक्षा दे पाएंगे या नहीं। इधर, इस संबंध में छात्रों ने कोल्हान विश्वविद्यालय से अनुरोध किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को बीएड की इपीसी विषय की परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग की है। इससे संबंधित एक मेल परीक्षा नियंत्रक को भेजा गया है।
मेल में बताया गया है कि 26 नवंबर को बीएड की इपीसी तथा नेट की गणित की परीक्षा है। ऐसे में बीएड में अध्ययनरत छात्र नेट की परीक्षा नहीं पाएंगे। हालांकि विश्वविद्यालय ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि बीएड की परीक्षा तिथि में बदलाव होगा, लेकिन यह अब तक नहीं हो सका है। विभिन्न छात्र संगठनों ने भी परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग तेज कर दी है।अभाविप, एआइडीएसओ, छात्र आजसू की ओर से इस संबंध में अलग-अलग पत्र भेजा जा चुका है। परीक्षा नियंत्रक को भेजे जा रहे मांग पत्र में इस बात से अवगत कराया गया कि बीएड सेमेस्टर वन में सैकड़ों छात्र छात्राओं है। एक ही तिथि में परीक्षा होने से वे किसी एक परीक्षा से वंचित हो जाएंगे । यूजीसी नेट की परीक्षा शिक्षण कार्य के लिए अहम माना जाता है। उम्मीद की जा रही है कि विवि के खुलने के बाद पहला निर्णय परीक्षा तिथि में बदलाव का ही होगा।ranjanaoo



