ग्रेटर नोएडा में राहुल और प्रियंका गांधी सहित 203 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

0

Rahul Gandhiनई दिल्ली:      हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस की पीडि़ता के परिवार से मिलने के लिए गुरुवार को दिल्ली से रवाना हुए। हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने पैदल मार्च करना शुरू कर दिया। पुलिस ने धारा 144 और महामारी एक्ट का हवाला देकर राहुल और प्रियंका को हाथरस जाने से मना किया। लेकिन वे नहीं माने और इसके बाद उनकी तीखी झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

राहुल व प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस फॉर्मूला वन ट्रैक गेस्ट हाउस ले गई। जहां पर कुछ समय के बाद कांग्रेस नेताओं को दिल्ली की सीमा में छोडक़र पुलिस वापस आ गई। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा और जतिन प्रसाद भी मौजूद थे।
ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,