नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कोरोना महामारी लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चपेट में आम लोगों से लेकर कई नेता और अभिनेता आ चुके हैं। अब कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री जे सी मधुस्वामी कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिस के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जे सी मधुस्वामी ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि, मंत्री जे सी मधुस्वामी के ड्राइवर और कुक के संक्रमित पाए जाने के बाद, उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसमें उनका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। जे सी मधुस्वामी ने हाल ही में संपन्न कर्नाटक विधानसभा सत्र में भाग लिया था।
बता दें कि, जे सी मधुस्वामी से पहले उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल और गांधीनगर के विधायक दिनेश गुंडु राव कोरोना संक्रमित है। इसके अलावा मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, स्वास्थ्य मंत्री बीएसरामुलु, वन मंत्री आनंद सिंह, पर्यटन मंत्री सी टी रवि, कृषि मंत्री बी। सी। पाटिल, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कांग्रेस के राज्य प्रमुख डी के शिवकुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए।
वहीं सुरेश अंगदी, जो रेल राज्य मंत्री थे और बेलागवी सांसद, बीजेपी के राज्यसभा सदस्य अशोक गस्ती और बसवकल्याण कांग्रेस के विधायक बी नारायण राव की मृत्यु कोरोना से हुई थी। जबकि कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों की भी कर्नाटक में कोरोना से मृत्यु हो गई थी।
ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



