ड्रग्स मामला: क्षितिज ने खुद को फंसाए जाने का लगाया आरोप, कोर्ट ने 3 अक्टूबर तक NCB की हिरासत में भेजा

0

Kshitiz Drugsड्रग्स मामले में रविवार को स्पेशल कोर्ट ने धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व मैनेजर क्षितिज रवि प्रसाद को 3 अक्टूबर तक नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी ) की हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में क्षितिज ने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया था, जिसे अमान्य कर दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल से हो रही जांच में ड्रग पेडलर अंकुश अनरेजा की निशानदेही पर एनसीबी ने शनिवार को क्षितिज को गिरफ्तार किया था। रविवार को एनसीबी ने क्षितिज को मेडिकल टेस्ट के बाद स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में क्षितिज ने कहा कि उन्होंने कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। यहां तक कि एनसीबी को उनके पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है। एनसीबी ने उन्हें अनायास फंसाने ने लिए जबरन गिरफ्तार किया है। एनसीबी के वकील अतुल सरपांडे ने कोर्ट को बताया कि क्षितिज एनसीबी की छानबीन में सहयोग नहीं कर रहे हैं। क्षितिज की गिरफ्तारी ड्रग पेडलर अंकुश अनरेजा की निशानदेही पर की गई है। एनसीबी ने क्षितिज के घर से गांजा भी बरामद किया है। इसलिए इस मामले में अतिरिक्त जानकारी के लिए क्षितिज की एनसीबी हिरासत जरूरी है। इसी वजह से कोर्ट ने क्षितिज को 3 अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेजा है। एनसीबी क्षितिज के सहयोगी अनुभव चोपड़ा से भी गहन पूछताछ कर रही है ranjana pandey