करण जौहर की पार्टी की सच्चाई आई सामने, फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

0

Karan Joharबॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर की पार्टी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा हैं कि करण जौहर के घर पर आयोजित हुई इस पार्टी में सभी कलाकारों ने ड्रग लिया था। वहीं, अब इस वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है।रिपोर्ट्स की मानें एनसीबी के पास करण जौहर की पार्टी के वीडियो फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के दौरान का ये वीडियो असली है और इसमें किसी भी तरह की एडिटिंग नहीं की गई है। इसको लेकर एनसीबी एक मीटिंग करेगी और निर्णय करेगी कि मामले में अगला ऐक्शन क्या होगा।आपको बता दें कि इस वीडियो के बारे में करण जौहर ने भी ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि 2019 की हाउस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं हुआ। करण जौहर के स्टेटमेंट में लिखा था कि न तो वह ड्रग्स लेते हैं न ही इसे प्रमोट करते हैं। उनकी इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, वरुण धवन, विकी कौशल सहित कई सिलेब्स थे। पार्टी का वीडियो उस वक्त भी काफी वायरल था। माना जा रहा था कि इसमें ड्रग्स ली गई थी।बता दें कि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह स‍िरसा ने दावा किया था जल्द ही एनसीबी करण जौहर को समन देगी। मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर की इस पार्टी की शिकायत एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना से की थी और सबूत के तौर पर वीडियो सौंपा था। ranjana pandey

https://www.instagram.com/p/B0bn6fpnRk-/?igshid=xz1mvxebr84q