रिया चक्रवर्ती ने अपनी दूसरी जमानत याचिका में कहा- तीन केंद्रीय एजेंसियों ने मेरे खिलाफ जांच की है, लेकिन कोई सबूत..

0

Sushant Singh Rajpootनई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल आने से रिया चक्रवर्ती इन दिनों जेल में बंद है। उनकी जमानत याचिका पर आज यानि बुधवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन भारी बारिश के चलते कोर्ट की छुट्टी हो गई है। अब उनकी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। रिया पिछले दो हफ्तों से मुंबई के भायखला जेल में हैं। उन्होंने अपनी दूसरी जमानत याचिका में एनसीबी पर अपने खिलाफ विच-हंट चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय मामलों की जांच करने वाली’ तीन केंद्रीय एजेंसियों ने उनके खिलाफ जांच की है, लेकिन उन्हें उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।  बता दें कि एनसीबी ने कोर्ट में रिया के खिलाफ दाखिल किए गए अपने हलफनामे में कहा था कि ‘रिया एक ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव सदस्य हैं।’ रिया ने अपनी याचिका में कहा है कि यह साफ है कि ‘सुशांत सिंह अकेले ड्रग्स का सेवन करते थे और वो स्टाफ के सदस्यों से ड्रग्स मंगवाते थे। अगर आज वो जिंदा होते तो उनपर थोड़ी मात्रा में ड्रग्स का सेवन करने का आरोप लगता, जिसमें एक साल की सजा का प्रावधान है और इसमें जमानत मिल सकती हैरिया ने दलील दी है कि यह बहुत ही असंगत बात है कि ड्रग्स का सेवन करने वाले व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा एक साल की सजा होगी, वहीं कुछ मौकों पर ड्रग्स के लिए पैसे देने वाले को 20 साल तक की सजा की बात की जा रही है।सुशांत सिंह राजपूत ने उनका, उनके भाई, और अपने घर के स्टाफ को अपनी ड्रग्स की आदतों को बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया और यह सुनिश्चित किया कि इसमें उनकी भूमिका किसी भी तरह के पेपर ट्रेल या फिर इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस में न सामने आए।  उन्होंने यह भी कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी ड्रग्स की आदतों के लिए अपने करीबी लोगों का फायदा उठाया और मुसीबत आने पर उन्हें उनके भरोसे पर छोड़ना ठीक समझा। पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुशांत ने अपनी मौत से तीन पहले अपने कुक नीरज से ‘गांजे के जॉइट्स बनाकर अपने बेडरूम में रखने’ को कहा था। नीरज ने सीबीआई और मुंबई पुलिस को यह बताई थी कि उसने जॉइंट्स बनाकर एक बॉक्स में रखकर उन्हें सुशांत के बेडरूम में रखा था और ‘जब सुशांत की मौत सामने आई तो उसने साफ किया कि जॉइट्स का सेवन कर लिया गया था और बॉक्स खाली था।’ रिया ने आगे कहा है, ‘ऐसे में जांच एजेंसियों की ओर से मिले सबूतों से यह साफ है कि बस सुशांत सिंह राजपूत ने ड्रग्स लिया था और उन्हें अपनी इस लत में मदद के लिए अपने करीबी लोगों का इस्तेमाल करने की आदत थी। सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते खराब हो गए थे और उनकी बहनों ने ‘उन्हें उनके डिप्रेशन के चरम हालत’ में छोड़ दिया था। इसमें यह भी आरोप लगाया है कि सुशांत को रिया से मिलने से पहले गांजे के साथ सिगरेट पीने की आदत थी और उन्हें इसकी लत केदारनाथ मूवी की शूटिंग के दौरान लगी थी। ranjana pandey