इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर बहस चल रही है। इसी बीच फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में भोजपुरी सुपरस्टार से बीजेपी एमपी बने रवि किशन पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। अनुराग कश्यप का कहना है कि उन्हें ड्रग्म मामले पर रवि किशन के खुद को सही बताने वाले स्टैंड से प्रॉब्लम है। अनुराग ने रवि किशन पर वीड लेने का आरोप लगया है। इसके साथ ही उन्होंने कई और बातें भी कही हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही रवि किशन ने लोकसभा में बोलते हुए सुशांत सिंह राजपूत केस में NCB की कार्रवाई और ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने के कदम की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि- ‘हम जानते हैं कि ड्रग्स की तस्करी और ड्रग्स की लत बढ़ती जा रही है। इस साजिश में हमारे पड़ोसी देश शामिल हैं। ड्रग्स चीन और पाकिस्तान से आता है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी इससे ग्रस्त है। सरकार को पड़ोसी देशों की या साजिश रोकनी चाहिए। अनुराग कश्यप ने ये भी कहा कि वो ‘स्मोकिंग अप’ के लिए रवि किशन को जज नहीं करेंगे। अनुराग कश्यप ने फ़ाय डिसूज़ा से बातचीत के दौरान कहा पूरे मामले पर रवि किशन के स्टैंड ने उन्हें गुस्सा दिला दिया। उन्होंने कहा कि- ‘रवि किशन ने मेरी पिछली फिल्म मुक्काबाज में काम किया था। वो अपना दिन जय शिव शंकर, जय बम भोले, जय शिव शंभू बोलकर शुरू करते हैं। अपनी जिंदगी के लंबे समय तक वो ऐसे शख्स रहे हैं, जिन्होंने वीड का इस्तेमाल किया है। ये जिंदगी है, हर कोई ये जानता है। अनुराग कश्यप का कहा है कि ‘अब जब वो एमपी बन गए हैं तो उन्होंने छोड़ दिया होगा, उन्हें खुद को साफ-सुथरा करना पड़ा होगा। लेकिन क्या आप वीड को ड्रग्स में शामिल करेंगे? मैं रवि किशन को जज नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैंने कभी वीड को ड्रग्स की तरह नहीं देखा, एब्यूज सही शब्द नहीं है, वो ‘स्मोक अप’ करते थे। ranjana pandey



