मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग मामले में सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और बशित परिहार की जमानत याचिका पर सुनवाई 29 सितंबर तक के लिए टाल दी है। बता दें कि, एनसीबी ने ड्रग मामले में बीते चार सितंबर को शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। मुंबई की विशेष अदालत ने पिछले हफ्ते रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शोविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत और सेमुअल मिरांडा, अब्दुल बासित और जैद विलात्रा की जमान याचिका खारिज कर दी थी। विशेष अदालत के इस फैसले को रिया चक्रवर्ती और उसके भाई ने अभी तक हाईकोर्ट में चनौती नहीं दी है। एनसीबी का कहना है कि दीपेश सावंत को ड्रग्स मुहैया कराने और उसकी खपत में बड़ी भूमिका थी।
मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो यानी एनसीबी ने शौविक और मिरांडा को 10 घंटे की पूछताछ के बाद एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया था। यही नहीं बीते दिनों एनसीबी ने सभी आरोपियों की जमानत का विरोध भी किया था। एनसीबी रिया चक्रवती के दो मोबाइल फोन की क्लोनिंग की सूचना प्रवर्तन निदेशालय से मिलने के बाद एनडीपीएस कानून के प्रावधानों के तहत ड्रग्स मामले की जांच कर रही है।
एनसीबी ने इस मामले में शुक्रवार को भी चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों में से एक के आवास से 928 ग्राम चरस और नकदी बरामद की गई है। तीन अन्य संदिग्धों के पास से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई भी सुशांत की मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं। सुशांत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला था।
ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



