18 सितंबर से Flipkart पर शुरू हो रही बड़ी सेल! प्रोडक्ट्स को 1 रुपये में करें प्री-बुक

0

Flipckartअब ग्राहक फ्लिपकार्ट पर फिर से सस्ते दाम में सामान खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज़ सेल की शुरुआत हो रही है। सेल 18 सितंबर से प्रारम्भ होकर 20 सितंबर तक चलेगी। सेल में ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक, गैजेट, फैशन, ब्यूटी जैसे अनेक सामान पर भारी छूट पा सकते हैं। बता दें कि ग्राहक इसमें अपने फेवरेट प्रोडक्ट को केवल 1 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग की सुविधा 15 और 16 सितंबर को प्रारम्भ होगी। प्री-बुकिंग करने हेतु ग्राहकों को फ्लिपकार्ट के होमपेज पर बने प्री-बुक स्टोर पर जाना होगा एवं अपना ऑर्डर ब्लॉक करने हेतु 1 रुपये देना होगा। इसके बाद 18 सितंबर को शेष राशि देकर प्रॉडक्ट खरीदा जा सकता है। इस सेल के दौरान आप मोबाइल एवं टैबलेट पर ऑफर पा सकते हैं। ग्राहकों को इस पर नो कोस्ट EMI का ऑप्शन प्राप्त होगा। वहीं इसे एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय प्रॉडक्ट्स जैसे वायरलेस माउस, कीबोर्ड्स, पावर बैंक्स, केबल, हेडफोन पर बहुत अच्छी डील प्रदान कर रहा है। सेल में बच्चों के खिलौने 99 रुपये की प्रारंभी दाम में खरीदा जा सकता है। जबकि फूड एसेंशियल पर 60% की छूट मिलेगी। इसके सिवा वेबी केयर एसेंशियल को 69 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदने का अवसर दिया जाएगा। इसके सिवा SBI कार्ड यूज़र्स को SBI क्रेडिट कार्ड एवं EMI ट्रांजैक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। ranjana pandey