मांझी ने खोला तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा, पोस्टर लगाकर नेता प्रतिपक्ष को बताया जंगलराज का युवराज

0

Bihar Electionबिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर अब पूरी तरह सियासी दरबार सज गया है. इस साल के शुरुआत से ही बिहार में जो पोस्टर वार शुरू हुआ था उसने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. महागठबंधन से मोह भंग होने के बाद एनडीए में घुसे मांझी अब नीतीश कुमार के सिपाही की बखूबी भूमिका निभा रहे हैं मांझी को इस बात का पहले से पता था कि एनडीए में शामिल होने के बाद उनकी भूमिका क्या होगी.इसलिए मांझी नीतीश कुमार की ढाल बनकर खड़े हो गए हैं. मांझी लगातार अब तेजस्वी और चिराग पर हमला बोल रहे हैं. मांझी की पार्टी हम ने आज तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पटना की सड़कों पर पोस्टरबाजी की है.जीतन राम मांझी पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की तरफ से पोस्टर लगाया गया है जिसमें तेजस्वी यादव के ऊपर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि सरकारी नौकरी है दलितों का अधिकार मत विरोध करो जंगल राज के युवराज.  खास बात यह है कि इसमें एनडीए के सभी दलों के नेता पोस्टर पर चिपकाए गए मगर लोजपा के किसी भी नेता का चेहरा इस पोस्टर पर दिखाई नहीं देता है.इस पोस्टर के जरिेय मांझी की पार्टी ने चिराग पासावान को आउट कर दिया है. पहले भी मांझी की पार्टी ने जो पोस्टरबाजी की थी उससे लोजपा को पोर्टी के पोस्टर में जगह नहीं दी गई थी. मांझी लगातार चिराग और पासवान पर अटैक कर रहे हैं अब देखना है कि मांझी को लेकर कौन पहले मोर्चा खोलता है.ranjana pandey