बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने अपने बर्थडे के मौके पर साउथ के इस सुपरस्टार से की सगाई

0

Jwala Guttaभारतीय महिला बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने साउथ के सुपरस्टार विष्णु विशाल के साथ सगाई रचा ली है। इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो शेयर करके दी है।
बता दें, नए साल के मौके पर विष्णु और ज्वाला ने अपने रिलेशनशिप की बातों को सावर्जनिक कर दिया था, जिसके बाद ज्वाला अकसर विष्णु के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करती नजर आ जाती हैं। वहीं, ज्वाला गुट्टा के बर्थडे के मौके पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ सगाई कर ली। विष्णु विशाल ने ज्वाला के साथ सगाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे ज्वाला गुट्टा. जिंदगी की ई शुरुआत. आओ हम पॉजिटिव रहकर अपने, आर्यन, अपने परिवार और दोस्तों के बहतर भविष्य के लिए काम करें। विष्णु विशाल के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें, तमिल एक्टर विष्णु विशाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। विष्णु की शादी साल 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों में अलग हो गए। वहीं, ज्वाला गुट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।ranjana pandey