हजारीबाग: हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव स्थित माँ अम्बे परिसर, गुरुचट्टी में सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत काशी, अयोध्या, प्रयागराज एवं विंध्याचल की पावन तीर्थ यात्रा के लिए 100वें एवं 101वें जत्थे को रवाना किया गया।इस अवसर पर 51 पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार, 40 कीर्तन मंडलियों और 50 टाना भगतों की टोली की भागीदारी के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद , प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पूर्व विधायक किशुन दास , हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव बावला जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।




