जमशेदपुर: 23 नवंबर 2026 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी श्रीमती सायरा मुंडा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया.घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पर उनकी माताजी के पार्थिव शरीर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।इस शोक की घड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।




