रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार के मार्गदर्शन में Pan IIT PREJHA द्वारा गुरुकुल, ITI और नर्सिंग कॉलेजों के माध्यम से अप्रैल 2026 से लेकर अक्टूबर 2026 के दौरान 3,044 युवाओं को प्रशिक्षित कर प्लेसमेंट दिलवाने का काम किया है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में कल्याण गुरुकुल से पास 2014 युवा हैं, नर्सिंग कौशल कॉलेज से 746, ITI कॉलेज कौशल कॉलेज से 284 युवा शामिल हैं। इसमें लगभग 500 बच्चे नौकरी करने के लिए यूएई जा रहे हैं ।ITI कॉलेज से प्रशिक्षित छात्रा ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। ट्रेनिंग से उन्हें ‘सीजी सेमी’ में प्लेसमेंट मिला और मलेशिया में सेमीकंडक्टर की एडवांस ट्रेनिंग का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी सफलता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।




