चार मंजिल की मिली थी मंजूरी, बना दी छह मंजिला इमारत, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस, तीन दिन का अल्टीमेटम

0
Ranchi Municipal Corporation

रांची। स्वीकृत भवन प्लान के विरुद्ध निर्माण करने वालों पर रांची नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। बरियातू मुख्य मार्ग स्थित एक बहुमंजिला भवन के निरीक्षण में स्वीकृत B+G+4 के बजाय B+G+6 का निर्माण पाया गया। इसके अलावा अनिवार्य सेटबैक, गिफ्ट डीड और पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसे झारखंड भवन उपविधि-2016 का उल्लंघन माना गया है।इस मामले में नगर निगम ने 20 नवंबर 2026 को संबंधित भवन पर नोटिस चस्पा कर भवन स्वामी को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या अनियमितता की पुष्टि होने पर अवैध निर्माण हटाने और भवन सील करने समेत झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 एवं भवन उपविधि-2016 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत भवन नक्शे के विरुद्ध किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here