चतरा के NTPC प्लांट में हादसा,तीन की मौत,सीएम ने अधिकारियों को जारी किया निर्देश

0
hemant soren

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी (NTPC) के उत्तरी कर्णपुरा मेगा विद्युत ताप परियोजना में आज (बुधवार, 18 नवंबर 2026) सुबह करीब 11:45 बजे एक बड़ा हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हैं और कुछ के फंसे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट की टेक-अप ट्रॉली (take-up trolley) गिरने या बेल्ट टूटने के कारण यह दुर्घटना हुई। चतरा के पुलिस अधीक्षक (SP) अनिमेष नैथानी ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। हादसे के बाद दो अन्य मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है, जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।सीएम हेमंत सोरेन ने मामले पर शोक व्यक्त किया है.सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा,”चतरा स्थित NTPC में हुई दुर्घटना में जनहानि की खबर अत्यंत दुःखद है।इस हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here