बिहार के समस्तीपुर जिले में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने पर एक मां ने अपनी चार साल की मासूम बेटी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिरौली गांव से आरोपी मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। चार वर्षीय सुहानी कुमारी ने प्रसाद खाने की जिद की, जिस पर मां ने उसे मना कर दिया। इसके बावजूद बच्ची ने प्रसाद को छूकर चख लिया। पूजा से पहले प्रसाद जूठा होने से रीना गुस्से में आ गईं और उन्होंने बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी।स्थानीय पुलिस ने आरोपी मां रीना कुमारी को हिरासत में ले लिया है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा है।




