रांची/धनवार/हजारीबाग: लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संध्या अर्घ्य अर्पित किया।हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने रांची के अरगोड़ा तालाब में तथा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने धनवार विधानसभा क्षेत्र में छठ घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने छठी मईया से समस्त झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।वहीं, हजारीबाग के पतरातू डैम में सांसद मनीष जायसवाल ने भी श्रद्धापूर्वक अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।




