ओमान में फंसी लोहरदगा की प्रवासी श्रमिक सुषमा टोप्पो,सकुशल स्वदेश वापसी

0
Sushma Toppo

लोहरदगा : ओमान में फंसी लोहरदगा की प्रवासी श्रमिक सुषमा टोप्पो की 14 नवंबर को सकुशल स्वदेश वापसी हुई। झारखंड श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष एवं भारतीय दूतावास, मस्कट के प्रयासों से यह संभव हो सका।

बताया जा रहा है कि लगभग 29 वर्षीय सुश्री सुषमा टोप्पो रोजगार की तलाश में एक एजेंट के माध्यम से दिनांक 17 मार्च 2026 को घरेलू कामगार के रूप में ओमान गई थीं। वहाँ उन्हें घरेलू कार्य में नियोजित किया गया था। परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियोक्ता के घर पर उन्हें दुर्व्यवहार एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने वहां से निकलने का निर्णय लिया। इस दौरान उनकी स्वदेश वापसी में कठिनाई उत्पन्न हुई।इस संबंध में उनकी बड़ी बहन सुश्री सुलोचना टोप्पो द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026 को राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, झारखंड से सहायता की गुहार लगाई गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास, मस्कट, प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार पत्राचार एवं समन्वय स्थापित किया। सुश्री सुषमा की सुरक्षा, वर्तमान स्थिति, पासपोर्ट की बरामदगी तथा सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर फॉलो-अप किया गया।इन सतत प्रयासों एवं भारतीय दूतावास, मस्कट के सहयोग से सुश्री सुषमा टोप्पो दिनांक 14 नवंबर 2026 को सुरक्षित अपने गृह राज्य झारखंड लौट आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here