छठ की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने निकले रांची SSP ने अर्द्धनिर्मित अर्बन हाट परिसर में की औचक छापेमारी

0
ranchi ssp rakesh ranjan

रांची:महापर्व छठ के मद्देनजर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार (14 नवंबर 2026) को शहर के प्रमुख जलाशयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आम लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर उन्होंने कांके डैम छठ घाट के समीप निर्माणाधीन अर्बन हाट परिसर में औचक छापेमारी की।छठ पर्व के दौरान बाहर जाने वाले श्रद्धालुओं के बंद घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर के मोहल्लों में टाइगर मोबाइल की विशेष गश्त तैनात की जाएगी।एसएसपी ने पूजा समितियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर घाटों तक जाने वाले रास्तों (रूट लाइन) और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

छठ की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने निकले रांची एसएसपी राकेश रंजन ने आम लोगों की शिकायत पर कांके (गोंदा) डैम स्थित अर्द्धनिर्मित अर्बन हाट परिसर में औचक छापेमारी की है।छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने एसएसपी को अर्बन हाट के खंडहरनुमा भवन में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायत की थी। सूचना मिलते ही एसएसपी ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी, जिससे वहां अड्डेबाजी कर रहे युवकों में हड़कंप मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here