दिल्ली: IITF में मुख्यमंत्री हेमंत ने किया झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन

0
hemant soren

दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 नवंबर 2026 (शनिवार) को नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF 2026) में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन किया।इस वर्ष व्यापार मेले में झारखंड एक ‘फोकस स्टेट’ के रूप में शामिल हो रहा है, जिसकी मुख्य थीम “विकास और विरासत” रखी गई है। 800 वर्ग फीट क्षेत्र में तैयार किए गए इस पैवेलियन में कुल 22 स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प, कला-संस्कृति, पर्यटन संभावनाओं और जैविक शहद जैसे स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और कहा कि सरकार ने ‘विकास और विरासत’ की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और परंपराओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।

भारत मंडपम में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) में झारखंड पैवेलियन के उद्घाटन के मौके पर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन हर साल किया जाता है और झारखंड इसमें हमेशा हिस्सा लेता है। इस साल भी हम इसमें शामिल हो रहे हैं, जहाँ राज्य के विभिन्न विभाग अपनी-अपनी प्रदर्शनी पेश कर रहे हैं। इस साल हमारी थीम ‘विकास और विरासत’ है। इस थीम के ज़रिए, सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं, महिला समूहों की भागीदारी, कारीगरों और शिल्पकारों को दिए जा रहे समर्थन, और अलग-अलग क्षेत्रों में राज्य की बढ़ती पहलों को प्रदर्शित किया है। झारखंड के ये सभी पहलू इस मेले में देखने को मिलेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here