खूंटी में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

0
Babulal Marandi

खूंटी: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर खूंटी में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा में भाग लिया।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय (13 से 15 नवंबर 2026) पदयात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू से की गई। इसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।यह लगभग 73 किलोमीटर लंबी पदयात्रा खूंटी के उलिहातू से शुरू होकर सायको मोड़, खूंटी शहर, तुपुदाना, हटिया और बिरसा चौक होते हुए 15 नवंबर को रांची के कोकर (लालपुर) स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर संपन्न होगी। खूंटी में यात्रा का नेतृत्व करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा,भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान, साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की अमर गाथा है। उनका बलिदान केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।आइए, उनके आदर्शों, संघर्षों और सपनों को आत्मसात करते हुए विकसित, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण का संकल्प लें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here