जमशेदपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित किया गया था।इस सर्वेक्षण में जमशेदपुर को झारखंड का ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ (राज्य का सबसे स्वच्छ शहर) घोषित किया गया है। यह झारखंड का एकमात्र शहर है जिसे इस वर्ष राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया।देशभर के कुल 4,751 नगरीय निकायों ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया था, जिनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाले केवल 63 चयनित शहरों को राष्ट्रीय सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया।समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (SUDA) के निदेशक सूरज कुमार, जेएनएसी (JNAC) के नगर आयुक्त और टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी भी उपस्थित रहे।




